Homeटेक एंड यूथबाल्यावस्था में ही शान्ति के विचार बालक के मस्तिष्क में डालने...

बाल्यावस्था में ही शान्ति के विचार बालक के मस्तिष्क में डालने होंगे

21 सितम्बरअन्तर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस

डा0 जगदीश गाँधी, शिक्षाविद् एवं संस्थापकप्रबन्धक,

सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ

(1) विश्व शांति दिवस मुख्य रूप से सारी दुनियाँ में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है:-

संयुक्त राष्ट्र संघ ने शांति के महत्व को स्वीकार करते हुए 1981 में एक प्रस्ताव पास किया था 21 सितम्बर को प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस सारे विश्व में मनाया जाता है। विश्व शांति दिवस मुख्य रूप से सारी दुनियाँ में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है। इसके लिए विश्व में फैली हिंसा, आतंकवाद और युद्धों को 21 सितम्बर के दिन दूर करने का विश्व के प्रत्येक देश तथा उसके नागरिकों द्वारा प्रतिज्ञा ली जाती है। शान्ति की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र का मुख्य ध्येय दुनिया भर में शांति स्थापित करना है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर में भी इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष को रोकने और शांति की संस्कृति विकसित करने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र संघ का 24 अक्टूबर 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापना हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों की उपेक्षा करके 200 से अधिक देशों को समेटे इस दुनियाँ की वर्तमान स्थिति अत्यन्त दुःखदायी है।

(2) जो व्यक्ति या समुदाय इतिहास से सबक नहीं सीखता है वह इसे दोहराने के कारण बर्बाद हो जाता है:-

सारी दुनिया घातक शस्त्रों की होड़ तथा आतंकवाद के जख्मों से घायल है। ऐसे में जब दुनिया प्रथम विश्व युद्ध के 100 साल से अधिक वर्ष पूरे कर चुकी है, तब यह प्रश्न युगानुकूल है कि आखिर दुनिया किस ओर बढ़ रही है? शान्ति की ओर या युद्ध की ओर। दो महायुद्धों के महाविनाश से भी मानव जाति की नफरत नहीं मिटी है वरन् दुनिया अन्दर ही अन्दर सुलग रही है। किसी महापुरूष ने कहा है कि जो व्यक्ति या समुदाय इतिहास से सबक नहीं सीखता है वह इसे दोहराने के कारण बर्बाद हो जाता है। इस सदी में दो विश्व युद्ध तथा दो देशों के बीच अनेक भयानक युद्धों में लाखों लोगों ने अपनी जान गवायी हैं। वास्तव में आज दुनियाँ धार्मिक, जातीय और राजनीतिक हिंसा के दौर से गुजर रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार अकेले सीरिया में ही पिछले आठ सालों में 2.20 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके साथ ही सोमालिया, नाइजीरिया, ईरान, अफगानिस्तान सहित दुनियाँ के तमाम देश युद्ध और हिंसा की चपेट में हैं। 

(3) संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शान्ति की परम आवश्यकता है:-

संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शान्ति की परम आवश्यकता है। इसलिए सारे विश्व में शान्ति का प्रचार-प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ, उसकी तमाम संस्थाएं, गैर-सरकारी संगठन, सिविल सोसायटी और राष्ट्रीय सरकारें प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन करती हैं। शांति का संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को अपना शांति दूत भी नियुक्त कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव ने वर्ष 2013 के अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितम्बर) को पहली बार युद्धों पर अंकुश लगाने के लिए ‘‘शान्ति की शिक्षा’’ को समर्पित किया था। इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्घाटन यूएनओ के न्यूयार्क में स्थित हेडक्वार्टर में ‘‘पीस रिंग‘‘ बजाकर होता है। हमारे विद्यालय को शान्ति की शिक्षा बच्चों के माध्यम से सारे विश्व को देने के कारण वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई यूनेस्को द्वारा शान्ति शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि हमारे विद्यालय को संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक एन.जी.ओ. के रूप में मान्यता दी है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के अनुसार हमारे विद्यालय का नाम विश्व के सबसे अधिक संख्या वाले स्कूल के रूप में दर्ज है।

 (4) हमें बाल्यावस्था में ही शान्ति के विचार बालक के  मस्तिष्क में डालने होंगे:-

युद्ध के विचार मानव मस्तिष्क में सबसे पहले पैदा होते हैं। इसलिए हमंे शान्ति के विचार बालक के मस्तिष्क में बाल्यावस्था में ही डालने होंगे। मनुष्य को विचारवान बनाने की श्रेष्ठ अवस्था बचपन है। इसलिए संसार के प्रत्येक बालक को विश्व एकता एवं विश्व शान्ति की शिक्षा बचपन से अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए। मानव इतिहास में अब वह समय आ गया है जब भारत को अपनी वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 के विश्व एकता के विचार के अनुरूप सारे विश्व में विश्व एकता तथा विश्व शान्ति स्थापित करने के लिए एक कदम बढ़ाना होगा। अहिंसा के मसीहा महात्मा गाँधी के यह विचार बरबस हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं कि यदि हम वास्तव में विश्व से युद्धों को समाप्त करना चाहते हैं तो इसकी शुरूआत हमें बच्चों से करना पड़ेगी। परमाणु हथियारों व मानव संहारक मिसाइलों के इस युग में युद्ध लड़े तो जा सकते हैं, किन्तु जीते नहीं जा सकते। यह सृष्टि भगवान का आँगन है। इसे हरा-भरा, सुन्दर और सुरक्षित बनाये रखना उसकी प्रत्येक संतान का कर्तव्य है। अगर हम एकता और प्रेम के साथ नहीं रहेंगे तो हम अपने परिवार, समाज, देश और विश्व को असुरक्षित बना देंगे।

(5) विश्व नागरिकों के द्वारा ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है:-

संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव डा0 कोफी अन्नान ने कहा था कि ‘‘मानव इतिहास में 20वीं सदी सबसे खूनी तथा हिंसा की सदी रही है।’’ 20वीं सदी में विश्व भर में दो महायुद्धों तथा अनेक युद्धों की विनाश लीला का ये सब तण्डाव संकुचित राष्ट्रीयता के कारण हुआ है, जिसके लिए सबसे अधिक दोषी हमारी शिक्षा है। विश्व के सभी देशों के स्कूल अपने-अपने देश के बच्चों को अपने देश से प्रेम करने की शिक्षा तो देते हैं, लेकिन शिक्षा के द्वारा सारे विश्व से प्रेम करना नहीं सिखाते हैं, जबकि नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित नेल्सन मण्डेला ने कहा है कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है। इसलिए 21वीं सदी की शिक्षा का स्वरूप 20वीं सदी की शिक्षा से भिन्न होना चाहिए। 21वीं सदी की शिक्षा उद्देश्यपूर्ण होनी चाहिए, जिससे सारी मानव जाति से प्रेम करने वाले विश्व नागरिक विकसित हांे। इसलिए 21वीं सदी की शिक्षा के माध्यम से हमें प्रत्येक बालक को विश्व नागरिक के रूप में विकसित करते हुए उनका दृष्टिकोण विश्वव्यापी बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: PCS बने CMS के तीन मेधावी छात्र

(6)  विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन विश्व की अन्तिम आशा है:-

वर्ष 2001 से मेरे संयोजन में विश्व के लगभग 2 अरब 50 करोड़ से अधिक बच्चे (जो अब पैदा हो चुके है तथा जो आगे जन्म लेने वाले हैं) के सुरक्षित भविष्य के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। मेरे संयोजन में वर्ष 2001 से 2020 तक प्रतिवर्ष आयोजित विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अब तक 136 देशों के 1329 मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश, हेड ऑफ दि स्टेट/गवर्नमेन्ट, संसद के स्पीकरों ने प्रतिभाग किया है। इन सम्मेलनों में मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों, कानूनविदों् एवं शांति प्रचारकों ने प्रतिभाग करके विश्व संसद, विश्व सरकार तथा वर्ल्ड कोर्ट ऑफ जस्टिस के गठन को अपना सर्वसम्मति से समर्थन दिया है। प्रत्येक वर्ष के सम्मेलन के अन्तर्गत विश्व की प्रख्यात हस्तियों, न्यायविद्ों व कानूनविद्ों की गहन परिचर्चा के निष्कर्ष स्वरूप ‘लखनऊ घोषणा पत्र’ जारी किया जाता है। इस घोषणा पत्र को सभी देशों व सरकारों के प्रमुखों व मुख्य न्यायाधीशों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव तथा क्षेत्रीय संस्थाओं जैसे अफ्रीकन यूनियन, यूरोपियन यूनियन, एसियान आदि के प्रमुखों को उनके विचारार्थ और यथा संभव कार्यान्वयन हेतु भेजा जाता है। 

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular