टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित एसयूवी टाटा सिएरा (Tata Sierra EV) के इलेक्ट्रिक मॉडल का इंतजार भारतीय ग्राहक काफी समय से कर रहे हैं। हालाँकि, कंपनी ने सिएरा को पहले पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन (ICE वेरिएंट्स) के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है।
पिछले साल 2024 में कर्व (Tata Curvv) लॉन्च करते समय टाटा मोटर्स ने पहले इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किया था, लेकिन इस बार ICE वेरिएंट्स को पहले लॉन्च किया गया है। अब टाटा सिएरा ईवी की लॉन्चिंग की तारीख सामने आ रही है। माना जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी अगले साल 2026 के पहले महीने, यानी जनवरी में ही भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है।
26 जनवरी को हो सकती है लॉन्चिंग, रेट्रो लुक और एडवांस फीचर्स
टाटा सिएरा ईवी अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च की जा सकती है। सिएरा करीब तीन दशक पहले साल 1991 में भारत में लॉन्च हुई देश की पहली मेड-इन-इंडिया एसयूवी थी। अब यह कार रेट्रो इंस्पायर्ड डिजाइन और एडवांस्ड ईवी आर्किटेक्चर के साथ भारतीय बाजार में कदम रखने वाली है। टाटा सिएरा ईवी की लॉन्चिंग के साथ ऑटोमेकर्स अपने ईवी पोर्टफोलियो को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं।
क्या होगी Tata Sierra EV की संभावित कीमत और रेंज?
टाटा सिएरा ईवी की संभावित कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक की रेंज में मार्केट में लॉन्च की जा सकती है।
- प्लेटफॉर्म: टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है।
- ड्राइव: यह रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों कॉन्फिगरेशन के साथ लाई जा सकती है।
- रेंज और बैटरी: सिएरा ईवी में बैटरी पैक के दो ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिससे ये कार फुल चार्ज करने पर 450 से 550 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।
एडवांस फीचर्स और सेफ्टी
टाटा सिएरा ईवी में ग्राहकों को कई आधुनिक फीचर्स मिलेंगे:
- डिस्प्ले: डुअल डिस्प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन।
- कैमरा: एक 360-डिग्री HD कैमरा।
- सेफ्टी: ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट।
- ADAS: इस ईवी में लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का फीचर भी दिया जा सकता है।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
