Homeटेक एंड यूथअमेरिका की Miami University में उच्चशिक्षा हेतु CMS छात्र "प्रेसीडेन्शियल फेलो" के...

अमेरिका की Miami University में उच्चशिक्षा हेतु CMS छात्र “प्रेसीडेन्शियल फेलो” के रूप में चयनित

लखनऊ, 23 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा-2020 के नेशनल टाॅपर सुमित कुमार त्रिपाठी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की अत्यन्त प्रतिष्ठित मियामी यूनिवर्सिटी (Miami University) में “प्रेसीडेन्शियल फेलो” के रूप में एडमीशन हेतु चयनित किया गया है, जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Miami University हेतु चयनित छात्र को 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप के साथ रहने-खाने का खर्च भी शामिल-

इस प्रकार, CMS के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि कई राउण्ड के साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षा के उपरान्त विश्व भर के कुल 3500 छात्रों में मात्र 15 छात्रों को ‘प्रेसीडेन्शियल फेलोशिप’ हेतु चयनित किया गया है, जिनमें CMS गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र सुमित कुमार त्रिपाठी भी शामिल हैं। ‘प्रेसीडेन्शियल फेलो’ के रूप में सुमित को चार वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप प्रदान की जायेगी, जिसमें शैक्षणिक शुल्क के साथ-साथ रहने-खाने का खर्च भी शामिल है।

इसके अलावा, उसे 5000 अमेरिकी डालर का एकेडमिक अचीवमेन्ट फंड (Academic Achievement Fund) भी प्रदान किया जायेगा। शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘प्रेसीडेन्शियल फेलोशिप’ प्रदान की जाती है जो कि मियामी यूनिवर्सिटी (Miami University) में उच्चशिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए एक अनूठा शैक्षणिक प्रोग्राम है। शर्मा ने बताया कि सुमित को हाँगकाँग की यूनिवर्सिटी ऑफ़ हाँगकाँग (The University of Hong Kong) द्वारा भी उच्चशिक्षा हेतु 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप प्रदान की गई है। इसके अलावा, आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिडनी (The University of Sydney) ने एडमीशन हेतु आमन्त्रित किया है।

Miami University में उच्चशिक्षा हेतु चयनित छात्र को डा. जगदीश गाँधी ने दी शुभकामनाएं-

हरि ओम शर्मा ने बताया कि CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सुमित की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि CMS अपने सभी छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में भी उच्चशिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध करा रहा है। डा. गाँधी ने विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया है, जिनकी कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की बदौलत विद्यालय के छात्र शिक्षा जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।

हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष CMS के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक CMS के 45 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें : डा. अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड (Dr. Ambedkar National Merit Award) से CMS छात्र सम्मानित

हरि ओम शर्मा ने आगे कहा कि CMS छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (SAT) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (A.P.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular