RamLalla Darshan Time Table: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब नए राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या मे श्रद्धालुओं का आना जारी है। श्रद्धालु टेंट से महल में पहुंचे भगवान राम के दर्शन करने को बेहद लालायित हैं। हालांकि, रामलला के दर्शन के लिए मंदिर की ओर से टाइम टेबल (RamLalla Darshan Time Table) रखा गया है। ऐसे में अगर आप भी रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या जा रहे हैं, तो इससे पहले जरूरी है कि मंदिर के कपाट खुलने-बंद होने, आरती, भोग लगने की सही जानकारी हो जिससे आपको परेशान होना ना पड़े। तो आइए जान लेते हैं मंदिर के कपाट खुलने-बंद होने, मंगला आरती, शृंगार आरती और भोग आरती का सही समय-
अयोध्या राम मंदिर खुलने का समय : सुबह 8 बजे से रात 12 बजे
मंदिर प्रबंधन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर खुलने का समय हर रोज सुबह 07 बजे से रात 12 बजे तक निर्धारित है। वहीं, रामलला को प्रतिदिन सुबह 4 बजे मंत्रोंचार के साथ जगाया जाएगा। इसके बाद मंदिर में मंगला आरती सुबह 4:30 से 5 बजे तक होगी। इसके अलावा, शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी। भोग आरती दोपहर 12:00 बजे होगी। भोग आरती के बाद दोपहर में 1 बजे से 3 बजे राम मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। 3 बजे के बाद श्रद्धालु पुनः दर्शन कर पाएंगे। राम मंदिर में प्रतिदिन शाम 5 बजे आरती होगी, इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। और संध्या आरती का समय शाम 7:30 बजे निर्धारति है। रामलला की अष्टयाम सेवा के मध्य प्रत्येक आरती के पहले भोग लगेगा।
आरती में शामिल होने के लिए पास लेना पड़ेगा
राम मंदिर को संभालने की जिम्मेदारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दी गई है। यहीं से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए इस ट्रस्ट से पास लिया जा सकता है। पास लेने के लिए आपके पास वैलिड आईडी प्रूफ होना जरूरी है। वहीं, एक बार में अधिकतम 30 लोगों को ही आरती में शामिल किया जा सकेगा।
हीरे, रूबी और पन्ने से सुशोभित है प्रभु राम
राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा साझा की गई जानकरी के मुताबित, प्रभु राम के माथे पर डायमंड और रूबी का बना तिलक लगा है। प्रभु राम के गले में सोने का कंठा भी पहनाया गया है, जोकि हीरे, रूबी और पन्ने से सुशोभित है। सोने की विजयंति और विजयामाला पहनाई गई है।
यह भी पढ़ें: UPI Transaction Limit: RBI ने दी UPI यूजर्स को बड़ी राहत, इन जगहों पर कर सकेंगे 5 लाख तक का ट्रांजेक्शन
इसके अलावा गले में पादिका भी है, जिसमें हीरा, पन्ना और एक पेंडेंट लगा हुआ है। वहीं, प्रभु राम ने सोने की बनी करधनी पहनी हुई है, जिसमें हीरे, रूबी, मोती और पन्ना लगे हैं। भगवान राम ने पैरों में रत्न व डायमंड और रूबी से बनी पैजनिया पहनी हुई है। भगवान के चरणों में सोने की माला पहनाई गई है। रामलला के आस-पास चांदी से खिलौने, जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट आदि शामिल हैं। इसके साथ ही दीप्तिमान प्रभामंडल पर सोने की छत्र धरण किए हुए हैं।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
