Homeटेक एंड यूथउद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होना चाहिए: ब्रजेश पाठक

उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होना चाहिए: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आज ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को डेढ़ करोड़ रूपये के नगद पुरस्कारों व उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने कहा कि उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वर्तमान समय की महती आवश्यकता है और इसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सी.एम.एस. के शिक्षकों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से विद्यालय के साथ ही लखनऊ का नाम भी रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: शिक्षक, एक सुसभ्य एवं शांतिपूर्ण राष्ट्र व विश्व के निर्माता

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज सी.एम.एस. जिस मुकाम पर खड़ा है, निःसंदेह उसका श्रेय आप सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्याओं को जाता है।  इस अवसर पर सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आई.एस.सी. (कक्षा-12) सेक्शन में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के शिक्षक श्री स्वपनीत कटियार एवं एवं आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) सेक्शन में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री काकुल मित्तल को वर्ष 2023-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक घोषित किया गया तथापि दोनों शिक्षकों के माता-पिता को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. के पूर्व छात्र व इसरो वैज्ञानिक सौरभ मोहन एवं अब्दुल्ला सुहैल की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी को शाल भेंट कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular