Priya Singh BodyBuilder Rajasthan: प्रिय सिंह मेघवाल राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर है। राज्य की पहली महिला बॉडी बिल्डर होने का गौरव प्राप्त यह बेटी दलित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। देश विदेश की कई प्रतियोगिताओं में प्रिया मेडल अपने नाम कर चुकी है, मगर इस बार मेडल जीतने के बाद प्रिया सिंह को वो सरकार या खेल प्रेमियों द्वारा वो सम्मान नहीं मिला जिसकी वो हकदार है।

भीम आर्मी के चीफ चंद्र शेखर आजाद ने ट्वीट कर प्रिया सिंह की पीड़ा बयां की है। आजाद ट्विटर पर प्रिया सिंह का सम्मान करते हुए तस्वीर शेयर करते हुआ बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद प्रिया सिंह को सरकार या खेल प्रेमियों की तरफ से वो मान-सम्मान नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था। ज्ञात हो कि थाईलैंड के पटाया में 17-18 दिसम्बर 2022 को 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल ने स्वर्ण पदक व प्रो. कार्ड जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।
सरकार ने उनकी प्रतिभा का नहीं किया सम्मान
प्रिया सिंह व उसके समर्थकों का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के बावजूद केंद्र या राजस्थान सरकार ने उनकी प्रतिभा का सम्मान नहीं किया। खबर है कि थाईलैंड से लौटने पर प्रिया सिंह एयरपोर्ट से घर तक अकेले ही गईं। सोशल मीडिया पर प्रिया सिंह का एक इंटरव्यू के हवाले यह भी दावा किया जा रहा है कि वे खुद भी मानती हैं कि जातिवाद की वजह से उनके साथ भेदभाव होता है।
Biography of Priya Singh BodyBuilder: प्रिया सिंह बॉडी बिल्डर की जीवनी
बॉडी बिल्डिंग में नाम रोशन करने वाली प्रिया सिंह राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं। प्रिया की शादी महज आठ साल की उम्र में हो गई थी। उनके दो बच्चों भी हैं, प्रिया सामान्य से ग्रामीण परिवार में रहती हैं।
दो बच्चों की मां होने के बावजूद प्रिया सिंह ने बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में हाथ आजमाए, हालांकि बॉडीबिल्डिंग में पुरुषों का वर्चस्व माना जाता है। प्रिया सिंह की फिटनेस में बहुत रूचि थी। शुरुआत में प्रिया सिंह ने घर खर्च चलाने के लिए जिम में नौकरी शुरू की।
बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताओं में प्रिया सिंह राज्य स्तर पर लगातार तीन बार गोल्ड पदक जीत चुकी हैं। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगीता में मिस राजस्थान 2018, 2019 व 2020 में गोल्ड पदक जीता।
प्रिया सिंह घर व जिम दोनों की जिम्मेदारी बखूबी संभाले हुए हैं। जिम में कई घंटों तक पसीना बहाती हैं। पति व बच्चों का पूरा सपोर्ट उन्हें मिला हुआ है। आज प्रिया सिंह एक जिम ट्रेनर भी हैं। प्रिया सिंह बॉडी बिल्डिंग प्रोडेक्ट बनाने वाले एक नाम कंपनी की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं।
प्रिया कहती हैं कि कसरत करने से न केवल शरीर तंदुरुस्त बनता है और बीमारियां भी दूर रहती हैं।
यह भी पढ़ें: सोनू सूद ने IAS के छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।