Homeखबरेंराष्ट्रीयPM Modi Monsoon Session 2026: ये संयोग नहीं, बल्कि देश के युवाओं...

PM Modi Monsoon Session 2026: ये संयोग नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए मजबूत संदेश – PM Modi

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक सत्र बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में भारत ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जो देशवासियों के लिए गर्व का विषय हैं। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसून की तरह संसद का मानसून सत्र भी सक्रिय और परिणामकारी रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव हो, तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं और दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है, इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रो एक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे.”

अंतरिक्ष से स्टार्टअप तक, युवाओं की क्षमता पर जताया भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते एक महीने में देश ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति और युवाओं की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, “पिछ्ले वर्ष मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचा था और परसों ही भारत के एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की है. ये संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश है. और बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम हैं.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “रीफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है. उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं.”

ऑयल रिफाइनरी, सेमीकंडक्टर और हाइड्रोजन ट्रेन का भी किया उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देश में शुरू हुई कई बड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई है। इसके अलावा देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट भी शुरू हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन देश को समर्पित की गई है। उनके अनुसार, दुनिया के बहुत कम देशों के पास यह तकनीक है और भारत की यह हाइड्रोजन ट्रेन सबसे शक्तिशाली इंजन और सबसे लंबी ट्रेन के रूप में एक नई उपलब्धि है।

मानसून सत्र में कई अहम विधेयक आने की संभावना

केंद्र सरकार के लिए यह मानसून सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कई अहम विधेयक संसद में पेश किए जाने की संभावना है, जिनमें वंदे मातरम से जुड़ा प्रस्तावित विधेयक भी शामिल बताया जा रहा है। ऐसे में सरकार और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular