Noida Silicon City Society: नोएडा के सेक्टर-113 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में एक फ्लैट से बुजुर्ग का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फ्लैट से कई दिनों से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
बदबू आने पर पुलिस को दी गई सूचना
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की है। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट से लगातार बदबू आने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर फ्लैट के अंदर 60 से 65 वर्षीय बुजुर्ग मृत अवस्था में मिले।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि बुजुर्ग की मौत करीब 2 से 3 दिन पहले हो चुकी थी, जिसके कारण फ्लैट से दुर्गंध आने लगी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अकेले रहते थे बुजुर्ग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक लंबे समय से फ्लैट में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी से काफी समय पहले तलाक हो चुका था और उनके बच्चे विदेश में सेटल हैं। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
