Meta ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Instagram Edits में कई नए AI फीचर्स जोड़ दिए हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वीडियो एडिटिंग को पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाएंगे। नए अपडेट के साथ यूजर्स को 15 भाषाओं में ऑटो कैप्शन, नए क्रिएटिव टूल्स, सीजनल साउंड इफेक्ट्स और एडवांस वीडियो एडिटिंग फीचर्स जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को ऐप के भीतर ही प्रोफेशनल एडिटिंग का बेहतर अनुभव देना है।
वीडियो एडिटिंग हुई पहले से ज्यादा स्मार्ट
नए अपडेट के तहत Meta ने Instagram Edits ऐप में कई नए क्रिएटिव टूल्स शामिल किए हैं। अब यूजर्स वीडियो टेम्पलेट्स में आसानी से Overlay जोड़ सकेंगे। इसके अलावा किसी खास वीडियो को Lock करने का विकल्प भी दिया गया है, जिससे एडिटिंग के दौरान कंटेंट को सुरक्षित रखा जा सके।
कंपनी ने ऐप में Seasonal Sound Effects फीचर भी जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स गर्मियों से जुड़े नए ऑडियो इफेक्ट्स अपनी वीडियो में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption
इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Bilingual Captions फीचर है। इसकी मदद से वीडियो के कैप्शन अपने-आप दूसरी भाषा में भी दिखाई देंगे। यानी अब कंटेंट क्रिएटर्स को कैप्शन का अनुवाद करने के लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फिलहाल यह सुविधा 15 भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, पुर्तगाली, स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, कोरियन, जापानी, इटालियन, थाई, रूसी, इंडोनेशियन, गुजराती, बंगाली और कन्नड़ शामिल हैं।
प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग के मिलेंगे कई फीचर्स
Meta ने Edits ऐप को पिछले साल इस उद्देश्य से लॉन्च किया था कि यूजर्स को एक बेहतर वीडियो एडिटिंग प्लेटफॉर्म मिल सके।
इस ऐप की मदद से यूजर्स वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, फ्रेम-लेवल (Frame-Level) एडिटिंग कर सकते हैं और बिना किसी वॉटरमार्क के 10 मिनट तक की 4K क्वालिटी वाली वीडियो मुफ्त में एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: VPN Users के लिए बड़ा अपडेट! सरकार ला सकती है नया Rule, नियम नहीं मानने वाली कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई
जल्द आएगा Desktop Version
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram जल्द ही Edits ऐप का Desktop Version भी लॉन्च कर सकता है। इसके बाद यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर अधिक सुविधाजनक तरीके से वीडियो एडिट कर सकेंगे।
डेस्कटॉप वर्जन की एक खास सुविधा यह भी होगी कि मोबाइल और डेस्कटॉप के बीच वीडियो प्रोजेक्ट अपने-आप सिंक हो जाएंगे, जिससे अलग-अलग डिवाइस पर बिना रुकावट काम करना आसान हो जाएगा।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
