Google Signatures App: Google अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स और टूल्स पेश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी एक नया Signatures ऐप रोलआउट कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने Digital Signature को सीधे स्मार्टफोन में सुरक्षित रख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐप का उद्देश्य डिजिटल सिग्नेचर को आसानी से बनाना, सेव करना और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने की सुविधा देना है।
क्या है Google का नया Signatures App?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Google का नया Signatures ऐप यूजर्स की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस ऐप में डिजिटल सिग्नेचर को फोन में सुरक्षित स्टोर किया जा सकेगा, जिससे अलग-अलग दस्तावेजों के लिए बार-बार नया सिग्नेचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस ऐप में यूजर्स को सिग्नेचर बनाने के कई विकल्प मिलेंगे। वे स्क्रीन पर उंगली या स्टाइलस से हाथ से सिग्नेचर बना सकते हैं, पहले से मौजूद सिग्नेचर की फोटो अपलोड कर सकते हैं या अपना नाम टाइप करके अलग-अलग फॉन्ट स्टाइल में डिजिटल सिग्नेचर तैयार कर सकते हैं।
एक से ज्यादा Digital Signature भी कर सकेंगे सेव
Google के इस नए ऐप की खास बात यह है कि इसमें एक से अधिक डिजिटल सिग्नेचर सेव करने का विकल्प भी मिलेगा। इससे यूजर अलग-अलग जरूरतों या दस्तावेजों के अनुसार अलग-अलग सिग्नेचर स्टोर करके उनका उपयोग कर सकेंगे। सभी सेव किए गए सिग्नेचर्स को एक ही जगह से आसानी से मैनेज भी किया जा सकेगा।
कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं नया ऐप?
रिपोर्ट के अनुसार, यदि आपके स्मार्टफोन में June 2026 Google Play System Update इंस्टॉल है, तो आप इस नए फीचर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले Settings में जाकर Google Play System Update चेक करें और उपलब्ध अपडेट इंस्टॉल करें।
हालांकि, फिलहाल यह ऐप सीधे ऐप ड्रॉअर में दिखाई नहीं देता। इसे एक्सेस करने के लिए Activity Launcher जैसे ऐप का इस्तेमाल करना होगा। वहां Signature सर्च करने पर संबंधित विकल्प दिखाई देंगे, जिनकी मदद से नया डिजिटल सिग्नेचर बनाया और पहले से सेव किए गए सिग्नेचर्स को मैनेज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Username Feature लॉन्च! अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, लेकिन क्या बढ़ जाएगा ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा?
फिलहाल किन फीचर्स के साथ उपलब्ध है?
जानकारी के मुताबिक, अभी यह ऐप पूरी तरह तैयार नहीं है। वर्तमान में यूजर्स इसमें डिजिटल सिग्नेचर बनाकर सेव कर सकते हैं, उन्हें एडिट या डिलीट कर सकते हैं और Manage Signatures सेक्शन के जरिए अपने सभी सिग्नेचर्स को व्यवस्थित कर सकते हैं।
किन स्मार्टफोन्स में दिखना शुरू हुआ नया फीचर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Google का यह नया Signatures ऐप कुछ Google Pixel, Samsung और OnePlus स्मार्टफोन्स में दिखाई देना शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इसे किसी नए Android वर्जन अपडेट के बजाय Google Play System Update के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
