Homeटेक एंड यूथशिक्षाCMS में ‘National Science Day’ समारोह मे 1 मार्च को...

CMS में ‘National Science Day’ समारोह मे 1 मार्च को मुख्य अतिथि होंगे डा. दिनेश शर्मा

लखनऊ, 26 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा आगामी 1 मार्च, सोमवार को अपरान्हः 3.00 बजे से ‘National Science Day‘ समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।

“National Science Day” समारोह में विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर किया जायेगा सम्मानित-

शर्मा ने बताया कि ‘नेशनल साइंस डे (National Science Day)’ के उपलक्ष्य में CMS अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा 28 फरवरी एवं 1 मार्च को दो-दिवसीय विज्ञान एवं कम्प्यूटर महोत्सव ‘विस्टा-2021’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 28 फरवरी को विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी जबकि 1 मार्च को ‘नेशनल साइंस डे’ समारोह में विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

CMS का मानना है कि विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति से ही मानव जाति का उत्थान सम्भव है। किन्तु यह भी आवश्यक है कि विज्ञान का उपयोग मानवता के विकास के लिए हो, इसके लिए अच्छे विचार वाले वैज्ञानिकों और आविष्कारकों की जरूरत है। ‘नेशनल साइंस डे (National Science Day)’ के उपलक्ष्य में आयोजित यह समारोह छात्रों की प्रतिभा को निखारने का अनूठा प्रयास है।

यह भी पढ़ें : मीलेन्ज-2021, देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने नैसर्गिक प्रतिभा का जोरदार किया प्रदर्शन

शर्मा जी ने बताया कि ‘विस्टा-2021’ के अन्तर्गत 28 फरवरी को प्राइमरी वर्ग के छात्रों के लिए रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिनमें टेक्नोथाॅन, टेक्नोविज, नट्स एण्ड बोल्ट्स माडल मेकिंग एवं द फास्ट एण्ड क्यूरियस क्विज प्रमुख है। प्रतियोगिताओं का आयोजन 28 फरवरी को ऑनलाइन किया जायेगा जबकि 1 मार्च को आयोजित पुरस्कार वितरण व समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में विश्व समाज की प्रगति की उज्जवल सम्भावनायें हैं एवं विश्व समाज को भावी वैज्ञानिकों से भारी आशायें है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह छात्रों का विश्वव्यापी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मददगर साबित होगा।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular