Homeटेक एंड यूथअन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड में CMS शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड में CMS शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की छः शिक्षकाओं आत्मिका जायसवाल, हुमा परवीन, रितु खन्ना, नन्दिनी भारती, फहमीना एरम सिद्दीकी एवं आमरीन जैदी ने अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड (इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है।

शानदार प्रदर्शन कर CMS की अनूठी शिक्षण पद्धति का परचम लहराया

CMS की इन शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेन्टा टीचिंग ओलम्पियाड एवं सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट (सेन्टा टी.क्यू.) में शानदार प्रदर्शन के उपरान्त इण्टरनेशनल स्तर पर CMS की अनूठी शिक्षण पद्धति का परचम लहराया है एवं विश्व के विभिन्न देशों से चयनित कुल 5000 शिक्षिकाओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। CMS शिक्षिकाओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु उनकी तस्वीर को ‘सेन्टा वाल ऑफ फेम’ पर प्रदर्शित किया जायेगा। CMS चौक कैम्पस की इन शिक्षिकाओं में आत्मिका जायसवाल, हुमा परवीन, रितु खन्ना एवं नन्दिनी भारती ने प्राइमरी मैथ्स विषय में जबकि फहमीना एरम सिद्दीकी ने जूनियर कक्षाओं के इग्लिश विषय में शिक्षण प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन शिक्षिकाओं को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: बच्चों में प्रारम्भ से ही वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करें- डा. जगदीश गाँधी

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular