Homeटेक एंड यूथInternational Competition, CMS छात्रों को विश्व में प्रथम (1st) रैंक

International Competition, CMS छात्रों को विश्व में प्रथम (1st) रैंक

लखनऊ, 18 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के तीन मेधावी छात्रों अनिरूद्ध शुक्ला (कक्षा-3), ताशवी सिंह (कक्षा-3) एवं संस्कृति चंदेल (कक्षा-6) ने International Competition (इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट- IBT) में अंग्रेजी विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

International Competition में CMS छात्रों ने अंग्रेजी विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये-

इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता (International Competition) में CMS अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्रों ने अंग्रेजी विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने इन छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि CMS छात्रों की यह सफलता न सिर्फ CMS के लिए अपितु लखनऊ के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें : सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में CMS शिक्षिका नेशनल टॉपर

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि CMS का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि CMS छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (International Competition) में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular