Homeटेक एंड यूथशिक्षाCareer Counseling Workshop: CMS में कैरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन

Career Counseling Workshop: CMS में कैरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल एवं कालेज बोर्ड, अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर काउन्सलिंग कार्यशाला (Career Counseling Workshop) का आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने कॅरियर विशेषज्ञों से सलाह व मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं विदेश के प्रख्यात विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा के अवसरों पर गहन जानकारी प्राप्त की।

800 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया

इस कार्यशाला में 800 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि 20 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को उच्चशिक्षा हेतु दाखिले की प्रक्रिया, स्कॉलरशिप व अन्य जानकारियों के साथ ही छात्रों के उज्जवल भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और कैरियर से सम्बन्धित इस अवसर पर छात्रों ने दाखिले से लेकर अपनी रूचि के अनुसार विषयों का चुनाव व विदेश में रहन-सहन से सम्बन्धित अपनी तमाम जिज्ञासाओं पर खुलकर प्रश्न पूछे और समाधान प्राप्त किया।

आज का छात्र विश्व की उच्चतम शिक्षा पाने को आतुर

इस अवसर पर अपने संबोधन में CMS प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आज का छात्र विश्व की उच्चतम शिक्षा पाने को आतुर है, ऐसे में यह कार्यशाला छात्रों की जिज्ञासाओं के समाधान हेतु अत्यन्त प्रासंगिक है। CMS गोमती नगर की वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य यही है कि छात्र अभी से अपने कैरियर की दिशा निर्धारित करके इधर-उधर भटकने के बजाए सही राह पर चल सकते हैं। इस अवसर पर CMS के कैरियर काउन्सलिंग की हेड चन्दा कुंद्रा, साउथ सेन्ट्रल एशिया, कालेज बोर्ड की प्रबन्धक, महक वर्मा, आई.एस.सी. कोआर्डिनेटर प्रेरणा सिंह व अन्य वक्ताओं ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के समापर पर CMS गोमती नगर द्वितीय कैम्पस की प्रधानाचार्या संगीता बनर्जी ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular