Homeटेक एंड यूथAll India IAS Topper: मेरी सफलता में CMS का बहुत बड़ा योगदान...

All India IAS Topper: मेरी सफलता में CMS का बहुत बड़ा योगदान है- आदित्य श्रीवास्तव

लखनऊ। ‘मेरी सफलता में CMS का बहुत बड़ा योगदान है, आज मैं जो कुछ भी हूँ उसमें मेरे माता-पिता के आशीर्वाद व CMS के मेरे शिक्षकों की अहम भूमिका है’, यह कहना है कि आल इंडिया आई.ए.एस. टॉपर (All India IAS Topper) व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्र आदित्य श्रीवास्तव का, जो आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में अपनी अभूतपूर्व सफलता पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आगे बोलते हुए आदित्य ने कहा कि स्कूल के शुरूआती दिनों में ही CMS ने मेरे भावी जीवन की नींव रख दी थी। CMS शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, उच्च विचार एवं व्यक्तित्व विकास के प्रयास वास्तव में अतुलनीय हैं। स्वं. डा. जगदीश गाँधी जी के प्रेरक विचारों ने मुझमें आत्मविश्वास जगाने के साथ ही ईश्वरत्व की अनुभूति भी कराई। इससे पहले, आज लखनऊ पधारने पर CMS के छात्रों व शिक्षकों ने आदित्य श्रीवास्तव का अमौसी एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उनकी अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाईया दी।

विदित हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। आदित्य की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा CMS अलीगंज कैम्पस से हुई है एवं इसी कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा 97 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण करने के उपरान्त आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। आदित्य के माता-पिता आभा श्रीवास्तव व अजय कुमार श्रीवास्तव ने एक स्वर से कहा कि आदित्य की इस सफलता के लिए मैं CMS का आभारी हूँ। CMS संस्थापक स्वं. डा. जगदीश गाँधी जी के प्रेरणादायी विचारों, प्रधानाचार्या व शिक्षकों के आत्मीय मार्गदर्शन ने ही आदित्य को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।

CMS प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आई.ए.एस. की प्रतिष्ठित परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने वाले CMS छात्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा CMS परिवार गौरवान्वित है। आदित्य की सफलता व संकल्पशक्ति सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular