Paytm Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्यवाही के बाद Paytm की पैरंट कंपनी की ओर से कहा गया है कि जब से रोक लागू होगी तब तक हम पूरी तरह से अपने बैंक पार्टनर्स पर ट्रांसफर हो जाएंगे। इसका मतलब है कि कंपनी भविष्य में पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं, बल्कि सिर्फ दूसरे बैंक को के साथ काम करेगी।
ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी Paytm पर भारी संकट का समय चल रहा है, इसकी बैंकिंग सेवाओं पर RBI ने बैन लगा दिया है जिसका असर गुरुवार को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट के रूप में देखने को मिला है। कंपनी के शेयर में तकरीबन 40% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर RBI के एक्शन के बाद से इसकी पैरंट कंपनी One97 कम्युनिकेशन लिमिटेड अब दूसरे रास्तों की तलाश में जुट चुकी है। इसे लेकर कंपनी की ओर से एक स्टेटमेंट भी जारी किया जा चुका है, जिसमें नए विकल्प की बात कही गई है।
रिजर्व बैंक (RBI) ने दिया है यह आदेश
सबसे पहले बात रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाई गई पाबंदी का Paytm पर क्या असर हुआ है, केंद्रीय बैंक के बीते बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स पर एक बड़ा एक्शन लेते हुए कहा है कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक सेवाएं नहीं दे पाएगा। और ना ही कोई नया ग्राहक जोड़ सकेगा। हालांकि इसके पुराने ग्राहक अपने मौजूदा बैलेंस का इस्तेमाल/निकासी कर पाएंगे चाहे वह बैलेंस उनके फास्ट टैग में हो, पेटीएम वॉलेट हो, या फिर सेविंग्स/करंट अकाउंट में हो। 29 फरवरी तक Paytm पहले की तरह काम करता रहेगा, लेकिन 29 फरवरी के बाद इन अकाउंट में डिपॉजिट/टॉप-अप पर रोक लग जाएगी, सिर्फ अकाउंट में उपलब्ध बैलेंस ही निकाला जा सकेगा।
RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ यह पाबंदी बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के क्षेत्र 35a के तहत लगाया है। आरबीआई ने पेटीएम को 15 मार्च तक नोडल अकाउंट सेटल करने के लिए आदेश दिया है।
गुरुवार को Paytm के शेयर में 20% तक की भारी गिरावत
पेटीएम पर आरबीआई के पाबंदीयां लगने के बाद से ही उसकी पैरंट कंपनी One97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के शेयरओं पर भारी गिरावत दर्ज की गई। जैसे ही स्टॉक मार्केट ओपन हुआ पेटीएम शेयर भरभरा कर टूट गया और इसमें 20% तक लोअर सर्किट लग गया है, मार्केट में कारोबार खतम होने पर यह 699 के सस्ते पर बंद थे हुआ स्तर बंद हुआ, शेयर में भारी गिरावत के चलते कंपनी का मार्केट Capitalization पेटीएम (Paytm MCap) भी गिरकर 38670 करोड़ पर रह गया और पेटीएम के शेयर के लिस्टिंग दिन के साथ नुकसान झेल रहे निवेशकों की मुसीबतें बढ़ गई है
लगातर दुसरे दिन भी लोअर सर्किट
गुरुवार को 20% टूटने के बाद पेटीएम शेयर (Paytm Share) शुक्रवर को भी खुलते ही गिर गया। पेटीएम की पैरंट कंपनी One97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के शेयरओं में लोअर सर्किट लगा। कंपनी के शेयर मार्केट ओपन होने के साथ ही 20% और टूट गया और इसके शेयर की कीमत 121.80 रुपये कम होकर 487.20 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलिज़ैशन भी कम होकर 30940 करोड़ रह गया।
Paytm ने कहा हम दूसरे बैंकों पर निर्भर
मुसीबत में फसे पेटीएम इस समय नए रास्ते की तलाश में है, इसका संकेत पेटीएम की पैरंट कंपनी One97 कम्युनिकेशन यानी OCL की ओर से जारी किए गए एक स्टेटमेंट में बताया गया है। दरअसल कंपनी ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक आरबीआई के निर्देशों के अनुपालन के लिए कम कर रही है और अभी यह काम और तेजी से किया जाएगा।
Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने दिलाया निवेशकों को भरोसा
आरबीआई की ओर से की गई कार्यवाही और शेयर में भारी गिरावत के बीच पेटीएम के फाउंडर वा सीईओ विजय शेखर शर्मा ने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को भरोसा दिलाया है उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा मैं सभी Paytmer को कहना चाहता हूं की आपका पसंदीदा एप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह कम करता रहेगा। मैं पेटीएम टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ आपके अथक समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं। हर चुनौती का एक सामाधन है और हम पूर्ण अनुपालन में अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इंडियन पेमेंट्स इनोवाशनस में पेटीएम ग्लोबल स्तर पर प्रशंसा जीतता रहेगा। पेटीएम करो इसका सबसे बड़ा चैंपियन होगा।
यह भी पढ़ें: UPI Payment New Rules: यूपीआई लेनदेन में बड़ा बदलाव, लगेगा 4 घंटे का वक्त
क्या है पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank)?
पेटीएम की बैंकिंग शाखा यानी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बारें में जनना यह भी जरूरी है कि आखिर यह है क्या और कैसे कम करता है, तो बता दें पेटीएम पेमेंट्स बैंक मैं यूजर्स सिर्फ अपने पैसे डिपोजिट कर सकते हैं बैंक के पास लोन वगैरा देने का अधिकार नहीं है और पेटीएम पेमेंट बैंक किसी भी ग्राहक को डेबिट कार्ड जारी कर सकता है परंतु क्रेडिट कार्ड नहीं। यह खास कर मेरचनट्स पर फोकसइड था जिसमें उन्हें जो पेमेंट मिलता है वह उनके पेटीएम पेमेंट अकाउंट में पहुंचता है और फिर उसे अन्य बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर लिया जाता है। One97 कम्युनिकेशंस और इसकी कंपनी के पास प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI License) है यह लाइसेंस साल 2017 में मिला था।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
