Homeटेक एंड यूथRobotics Lab: विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का CMS में हुआ उद्घाटन

Robotics Lab: विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का CMS में हुआ उद्घाटन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस में नवनिर्मित विश्व स्तरीय ‘रोबोटिक्स लैब (Robotics Lab)’ का उद्घाटन आज सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी., प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर  सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों की उपस्थिति रही तथापि सभी ने विज्ञान व प्रोद्योगिकी की अति-आधुनिक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के सी.एम.एस. के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की। इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी व प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने रोबोटिक्स लैब का अवलोकन किया एवं छात्रों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। प्रो. किंगडन ने कहा कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, जिससे भावी पीढ़ी विश्व स्तर पर कदम से कदम मिलाकर चल सके। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को तत्पर है। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि यह रोबोटिक लैब छात्रों को अपने सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करने में महती भूमिका निभायेगी।

यह भी पढ़ें : उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होना चाहिए: ब्रजेश पाठक

CMS की विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब में छात्रों को हैंड्स-आन रोबोटिक्स, एडवांस टेक साइंस एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स को सीखने व समझने का भरपूर अवसर मिलेगा एवं इसके माध्यम से उनमें विज्ञान के रचनात्मक उपयोग की भावना का भी विकास होगा। इस रोबोटिक्स लैब में छात्र विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित एवं कला का अद्भुद संगम से रूबरू होंगे, साथ ही रोबोट विज्ञान, कोडिंग, ओपन-सोर्स प्रोग्रामिंग, स्क्रैच एवं उन्नत रोबोटिक्स की भरपूर जानकारी मिलेगी।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular