Homeटेक एंड यूथसिटी मोन्टेसरी स्कूल के 5 छात्र PCS में चयनित

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 5 छात्र PCS में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच छात्रों ने PCS में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. से चयनित हुए छात्रों ने युक्तिशा राजपूत, शांभवी त्रिपाठी एवं कौस्तुभ त्रिपाठी (सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस), अंकुर गौतम (सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस) एवं शुभम वर्मा (सी.एम.एस. महानगर कैम्पस) शामिल हैं। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं विद्यालय से मिले प्रेरणादायी विचारों व विद्यालय के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन मेधावी छात्रों बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. के ये होनहार छात्र अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में अपना रचनात्मक योगदान देंगे। इन छात्रों की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है।

यह भी पढ़ें: विश्व के 10 सबसे बड़े स्कूलों में CMS पहले पायदान पर

CMS स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र अंकुर गौतम ने पी.सी.एस. में अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे सी.एम.एस. जैसे संस्थान में पढ़ाई का अवसर मिला। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी जी के प्रेरणादायी विचारों ने मुझे अपने सपनों का पूरा करने का भरपूर हौसला व प्रेरणा दी। PCS में चयनित सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा शांभवी त्रिपाठी ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक अपनी सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. गोमती नगर से प्राप्त की है। शांभवी का कहना था कि स्कूली शिक्षा के दौरान सी.एम.एस. ने मेरी क्षमताओं के विस्तार व व्यक्तित्व विकास के ढेरों अवसर उपलब्ध कराये। इसी प्रकार, युक्तिशा राजपूत, कौस्तुभ त्रिपाठी व शुभम वर्मा ने भी अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular