Homeटेक एंड यूथशिक्षागणतंत्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का अलख जगायेगी CMS झाँकी -...

गणतंत्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का अलख जगायेगी CMS झाँकी – डा. गाँधी

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में सर्वधर्म समभाव पर आधारित ‘‘ईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरू, चाहे कहो श्री राम, मालिक सबका एक है, अलग-अलग हैं नाम’’ विषयक अनूठी झाँकी प्रदर्शित करने जा रहा है। यह झाँकी बनकर तैयार हो चुकी है, जिसे आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों को दिखाया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने झाँकी के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस परेड में यह झाँकी सर्वधर्म समभाव’ एवं ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की महान संस्कृति के अनुरूप मानव मात्र से प्रेम करने की प्रेरणा देगी एवं प्रेम, प्यार, सहयोग, सौहार्द व भाईचारा से ओतप्रोत विश्व व्यवस्था का आह्वान करेगी। डा. गाँधी ने विश्वास व्यक्त किया कि गणतन्त्र दिवस परेड में सी.एम.एस. की यह झाँकी जनमानस के विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।

यह भी पढ़ें: गंगा-जमुनी तहजीब से रूबरू हुए 9 देशों के विदेशी छात्र

डा. गाँधी ने बताया कि सी.एम.एस. की झाँकी चार भागों में हैं और सभी भाग एक अनूठे ढंग से मानवता के कल्याण का संदेश दे रहे हैं। झाँकी के तृतीय भाग में विश्व संसद के प्रारूप के साथ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 की भावना के अनुरूप विश्व एकता की अपील प्रस्तुत की गई है,इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्राओं ने झाँकी गीत ‘‘ईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरू, चाहे कहो श्री राम, मालिक सबका एक है, अलग-अलग हैं नाम’’ के मनभावन नृत्य प्रस्तुतिकरण द्वारा सभी का मन मोह लिया। इस झाँकी गीत के माध्यम से सी.एम.एस. छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि सभी धर्मों का स्रोत एक ही परमपिता परमात्मा है। झाँकी गीत पर मनमोहक प्रदर्शन करने वाली सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की छात्राओं में फातिमा, अंशिका, सौम्या, एंजला,  मानवी, लैलमा, संस्कृति, अनिशिका, राजश्री एवं लीबा शामिल हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular