Homeटेक एंड यूथभावी पीढ़ी के चारित्रिक, नैतिक उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हों अभिभावक- डा....

भावी पीढ़ी के चारित्रिक, नैतिक उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हों अभिभावक- डा. जगदीश गाँधी

लखनऊ, 23 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित ‘एनुअल पैरेन्ट्स एवं ग्रैण्डपैरेन्ट्स डे’ समारोह आज बड़े धूमधाम से उमंग व उल्लास से सराबोर वातावरण में सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. गाँधी ने कहा कि समारोह का उद्देश्य अभिभावकों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि अभिभावक भावी पीढ़ी के चारित्रिक, नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हों।

इससे पहले, ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे’ समारोह में सी.एम.एस. चौक कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी अद्भुद छटा बिखेरी कि अभिभावक अपने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा देख गद्गद हो गये एवं जोरदार तालियां बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का शुभारम्भ बच्चों द्वारा प्रस्तुत सर्व-धर्म प्रार्थना से हुआ जिसने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से भर दिया।

यह भी पढ़ें: इण्डिया स्कूल रैंकिंग में CMS प्रदेश में नम्बर वन

इस अवसर पर सी.एम.एस. चौक कैम्पस के छात्रों ने समूह गान, कव्वाली, एक्शन सांग, योगा, एरोबिक्स, लघु नाटिका आदि विभिन्न कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने वर्ल्ड पार्लियामेन्ट के प्रस्तुतिकरण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक व्यवस्था की स्थापना एवं ‘विश्व संसद’ के गठन की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या अदिति शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सी.एम.एस. में शिक्षा के माध्यम से ऐसे प्रयास किये जा रहे है जिसके द्वारा प्रत्येक बालक ईश्वर की शिक्षाओं का पालन करें और इस बात को आत्मसात कर सकें कि मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular