Homeटेक एंड यूथशिक्षातैराकी प्रतियोगिता में CMS छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

तैराकी प्रतियोगिता में CMS छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 19 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र आराध अमित ने प्रयागराज में आयोजित रीजनल स्विमिंग मीट में एक गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत आराध ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व 4 गुणा 100 मीटर मिडले रिले प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया।

यह भी पढ़ें: ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में CMS छात्रों ने जीते दो गोल्ड मैडल

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने CMS के इस अत्यन्त प्रतिभाशाली बाल तैराक को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच CMS अशर्फाबाद के इस प्रतिभाशाली छात्र ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है।

यह भी पढ़ें: कराटे चैम्पियनशिप में CMS छात्रों ने जीते पाँच गोल्ड मेडल

CMS छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। CMS अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। CMS का मानना है कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं, खेलों के माध्यम से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular