Homeटेक एंड यूथ127000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ कैनडा में पढ़ाई करेगा CMS छात्र

127000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ कैनडा में पढ़ाई करेगा CMS छात्र

लखनऊ। CMS गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल सेक्शन के छात्र सक्षम त्रिपाठी को उच्चशिक्षा हेतु कैनडा की यार्क यूनिवर्सिटी द्वारा 127000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सक्षम को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

CMS संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सक्षम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। CMS के मेधावी छात्र ने इस सफलता का श्रेय CMS के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।

प्रतिवर्ष भारी संख्या में CMS छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु होते हैं चयनित

प्रतिवर्ष भारी संख्या में CMS छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस माय फ्रेण्ड अभियान, पुलिस अधिकारियों द्वारा CMS गोल्फ सिटी कैम्पस में संपन्न

CMS जनसम्पर्क अधिकारी हरी ओम शर्मा ने बताया कि CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular