Homeटेक एंड यूथCMS शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर पर ‘Environment Friend Award’ से...

CMS शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर पर ‘Environment Friend Award’ से सम्मानित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर “पर्यावरण मित्र पुरस्कार (Environment Friend Award)” से सम्मानित किया गया है। डा. शिक्षा त्रिपाठी को यह पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वार्यनमेन्ट  (C.E.E.) के तत्वावधान में प्रदान किया गया। CMS शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये जाने पर CMS परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है।

Environment Friend Award पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु प्रदान किया जाता है

पर्यावरण मित्र पुरस्कार (Environment Friend Award) छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है। डा. त्रिपाठी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने में सतत प्रयासरत हैं। आपके प्रयासों से CMS कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ‘सस्टेनबिलिटी एवं बायोडायवर्सिटी’ पर उल्लेखनीय कार्य किया है एवं इसके माध्यम से समाज के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए में ‘रिड्यूज, रियूज एवं रीसाईकिल (Reduce, Reuse & Recycle)’ की अवधारणा से अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें: अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड में CMS शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

CMS सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सदैव अग्रणी

सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में CMS सदैव ही अग्रणी रहा है। CMS का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। CMS शिक्षकों के इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि CMS छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता के अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular