Homeटेक एंड यूथअमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा CMS छात्र को 128000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा CMS छात्र को 128000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 19 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र अधवन्त मिश्रा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के प्रतिष्ठित रोड्स कालेज द्वारा 128000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। अधवन्त को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

CMS के और भी छात्रों को स्कॉलरशिप के साथ अमेरिका की यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हेतु आमंत्रण-

इसके अलावा,  अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ सैन फ्रांसिस्को ने भी इस मेधावी छात्र को 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप प्रदान की है, साथ ही साथ, अमेरिका की परड्यू यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिस्टल, यूनिवर्सिटी ऑफ़ रिचमंड एवं डरहम यूनिवर्सिटी ने भी अधवन्त को उच्चशिक्षा का आमंत्रण दिया है। इस प्रकार, CMS के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है।

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष CMS के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक CMS के 36 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। ओम शर्मा ने आगे कहा कि CMS छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में CMS के सात छात्र चयनित

CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (SAT) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (AP) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular