Homeटेक एंड यूथअमेरिका की Saint Louis University (SLU) द्वारा CMS छात्रा को 1,00,000...

अमेरिका की Saint Louis University (SLU) द्वारा CMS छात्रा को 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्कालरशिप

लखनऊ, 11 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा कृति राय को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित Saint Louis University (SLU) द्वारा 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्कालरशिप से नवाजा गया है। कृति को यह स्कालरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

CMS के छात्र Saint Louis University (SLU) के अलावा अन्य कई यूनिवर्सिटी से पा रहें है स्कालरशिप-

Saint Louis University (SLU) के अलावा, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिनसिनाटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिरैक्यूज एवं मियामी यूनिवर्सिटी ने भी कृति को उच्चशिक्षा का आमंत्रण दिया है। इस प्रकार, CMS की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कालरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। CMS प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कृति को बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है, जिनकी कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की बदौलत विद्यालय के छात्र शिक्षा जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।

CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष CMS के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक CMS के 36 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें: JEE Mains परीक्षा में CMS के 98 छात्रों के 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक

हरि ओम शर्मा ने आगे कहा कि CMS छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। CMS प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (SAT) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (AP) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular