Homeटेक एंड यूथInternational Benchmark Test (IBT) में CMS के 4 छात्रों ने अर्जित...

International Benchmark Test (IBT) में CMS के 4 छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 6 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के चार छात्रों आरूष अजीत प्रताप (कक्षा-4), रिशान हल्दर (कक्षा-3), सिद्धिमा शुक्ला (कक्षा-7) एवं सुमन कुमार (कक्षा-3) ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (International Benchmark Test) में विज्ञान विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है।

डॉ. जगदीश गाँधी ने International Benchmark Test में प्रथम रैंक पाने वाले छात्रों को दी बधाई-

CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. जगदीश गाँधी ने इन चारों छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि CMS छात्रों की यह सफलता न सिर्फ CMS के लिए अपितु लखनऊ के लिए गौरव की बात है। CMS के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में CMS कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने विज्ञान विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

यह भी पढ़ें : इण्टरनेशनल गणितीय प्रतियोगिता में CMS छात्र चैम्पियन

जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि CMS का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि CMS छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular