उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027
जनमत सर्वेक्षण अभियान का औपचारिक शुभारंभ
जनता की पसंद, जनता की आवाज़ – कौन बनेगा आपका पसंदीदा जनप्रतिनिधि?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्र-बंधु एवं सहयोगियों द्वारा जनमत सर्वेक्षण अभियान (Phase-1) की औपचारिक शुरुआत की जा रही है।
इस अभियान के प्रथम चरण में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों की जनता के बीच लोकप्रियता, स्वीकार्यता एवं जनसमर्थन का आकलन किया जाएगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा से पूर्व ही आमजन की राय एवं उनकी पसंद को सामने लाना है।
इसके अतिरिक्त, जैसे ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी, राष्ट्र-बंधु उन घोषित प्रत्याशियों को लेकर भी अलग से जनमत सर्वेक्षण आयोजित करेगा, जिसमें जनता सीधे अपनी पसंद और राय व्यक्त कर सकेगी।
जनभागीदारी को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, नियमानुसार एवं यथोचित पारदर्शिता के साथ लकी ड्रॉ योजना को Phase-2 में शामिल किया जा सकता है। इससे संबंधित नियम, पात्रता एवं शर्तें उचित समय पर सार्वजनिक की जाएंगी।
हमारा प्रयास है कि जनता की आवाज़ को एक लोकतांत्रिक मंच प्रदान किया जाए तथा विधानसभा चुनाव 2027 के संदर्भ में जनभावनाओं और जनरुझानों को सामने लाया जाए।
आपकी राय, आपका अधिकार और आपकी पसंद – यही है जनमत की असली ताकत!
व्यवस्थापक:
राष्ट्र-बंधु एवं सहयोगी

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
