होमटेक एंड यूथLIC HFL Recruitment 2026: MBA वालों के लिए नौकरी का मौका! 50...

LIC HFL Recruitment 2026: MBA वालों के लिए नौकरी का मौका! 50 पदों पर भर्ती, ट्रेनिंग में ₹50 हजार तक स्टाइपेंड

MBA की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत मार्केटिंग और सेल्स विभाग में कुल 50 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि फ्रेशर्स भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 40,000 से 50,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कंपनी के तय मानकों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को स्थायी पद पर नियुक्ति मिल सकती है। ऐसी स्थिति में सालाना पैकेज 14 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

LIC HFL Recruitment 2026: क्या काम करना होगा?

मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े काम सीखने का अवसर मिलेगा। इसमें नए ग्राहक जोड़ना, होम लोन से जुड़े कारोबार को बढ़ाना और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखना शामिल है। इस भर्ती की एक और खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्त?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल ग्रेजुएशन की डिग्री के आधार पर आवेदन नहीं किया जा सकता। अनुभव की बात करें तो फ्रेशर्स भी आवेदन के पात्र हैं। हालांकि, सेल्स, फील्ड सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बातचीत के जरिए सौदे तय करने जैसे क्षेत्रों में एक साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

उम्मीदवारों के पास नए ग्राहक जोड़ने, कारोबार बढ़ाने, ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने और व्यावसायिक समझौते करने जैसी स्किल होनी चाहिए।

इन 35 शहरों के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

LIC HFL की इस भर्ती में शहर से जुड़ी पात्रता की शर्त भी रखी गई है। उम्मीदवार को कंपनी की ओर से निर्धारित 35 शहरों में से किसी एक का स्थानीय निवासी होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित शहर की स्थानीय भाषा बोलने और समझने की जानकारी होना जरूरी है।

उत्तर भारत: दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, कानपुर, सोनीपत और लुधियाना।

राजस्थान और मध्य भारत: जोधपुर, जयपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर (पश्चिम) और रायपुर।

महाराष्ट्र: मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, नासिक और नागपुर।

पूर्वी भारत: पटना, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर और कटक।

पूर्वोत्तर भारत: गुवाहाटी और त्रिपुरा।

दक्षिण भारत: बेंगलुरु, मैसूर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और एर्नाकुलम।

LIC HFL भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले LIC HFL की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं। वेबसाइट के करियर सेक्शन में मैनेजमेंट ट्रेनी-मार्केटिंग एंड सेल्स भर्ती से जुड़ी जानकारी देखें। इसके बाद भर्ती विवरण में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से इंटर्नशाला के आवेदन पेज पर पहुंचें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। फॉर्म जमा करने से पहले अपनी योग्यता, स्थानीय निवासी होने की शर्त और भाषा संबंधी पात्रता की जांच जरूर कर लें। साथ ही सर्विस बॉन्ड और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति से जुड़ी शर्तों को ध्यान से पढ़ें। सभी जानकारियां जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhu
Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular