होमटेक एंड यूथमोबाइल-कंप्यूटरApple Pay India: QR Scan का झंझट खत्म! iPhone टच करते ही...

Apple Pay India: QR Scan का झंझट खत्म! iPhone टच करते ही होगा Payment, भारत में Apple Pay की Entry से बदलेगा तरीका?

Apple Pay India: iPhone यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट का अनुभव जल्द बदल सकता है। Apple अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर 2026 में भारत में Apple Pay की शुरुआत कर सकती है। शुरुआती चरण में Axis Bank के क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। खास बात यह होगी कि पेमेंट करने के लिए किसी अलग ऐप को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और iPhone को सीधे POS मशीन पर टच करके भुगतान किया जा सकेगा।

Apple Pay क्या है और भारत में कैसे काम करेगा?

Apple Pay Apple की डिजिटल पेमेंट सर्विस है, जिसे कंपनी ने सितंबर 2014 में अमेरिका में लॉन्च किया था। इसमें यूजर के कार्ड की जानकारी को डिवाइस में Tokenised Form में सुरक्षित रखा जाता है। भारत में सेवा शुरू होने के बाद यूजर्स अपने कॉम्पिटेबल क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ सकेंगे।

इसके बाद POS Machine पर भुगतान करने के लिए iPhone या Apple Watch को टेप करना होगा। यानी सामान्य तौर पर पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन करने या किसी अलग पेमेंट ऐप को खोलने की जरूरत नहीं होगी।

शुरुआत में Axis Bank का मिल सकता है सपोर्ट

रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के साथ हो सकती है। Axis Bank देश के प्रमुख क्रेडिट कार्ड यूजर्स वाले बैंकों में शामिल है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple की HDFC Bank और ICICI Bank जैसे बड़े बैंकों के साथ बातचीत चल रही है, हालांकि अभी कॉर्मशियल टर्म्स पर सहमति नहीं बनी है।

Apple आगे चलकर Bank-by-Bank Deals के जरिए दूसरे लेंडर्स को भी अपने पेमेंट सिस्टम से जोड़ सकता है। इससे समय के साथ Apple Pay के साथ उपलब्ध बैंकों और कार्ड्स की संख्या बढ़ सकती है।

Visa और Mastercard कार्ड का भी मिल सकता है सपोर्ट

रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, Apple Pay की शुरुआती भारतीय सेवा में Visa और Mastercard नेटवर्क वाले क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट मिलने की संभावना है। हालांकि भारत में Apple Pay की शुरुआत की तारीख और किन-किन बैंकों के कार्ड शुरुआत में उपलब्ध होंगे, इसकी Apple ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

UPI के बीच Apple Pay की Entry

भारत में डिजिटल पेमेंट का बाजार पहले से काफी बड़ा है और UPI देश के प्रमुख Payment Systems में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के डिजिटल पेमेंट वॉल्यूम में UPI की हिस्सेदारी 84 फीसदी है। ऐसे बाजार में Apple Pay की एंट्री कंपनी के लिए पेमेंट के क्षेत्र में एक नया रास्ता खोल सकती है।

हालांकि, Apple की ओर से भारत में Apple Pay लॉन्च करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए अक्टूबर 2026 में लॉन्च और शुरुआती बैंक सपोर्ट से जुड़ी जानकारी को फिलहाल रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

UPI MDR 2026: Payment पर बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR, जानें ₹75 हजार पर कितना चार्ज

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular