WhatsApp ने भारत में कारोबारियों के लिए एक नया AI आधारित फीचर Meta Business Agent लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह स्मार्ट टूल ग्राहकों से बातचीत करने, बिजनेस ऑपरेशन संभालने और सेल्स बढ़ाने में मदद करेगा। कंपनी का दावा है कि यह AI एजेंट पहली ही बातचीत से ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत और प्रासंगिक अनुभव देने में सक्षम होगा।
क्या है Meta Business Agent?
Meta Business Agent एक AI-पावर्ड बिजनेस असिस्टेंट है, जिसे खासतौर पर WhatsApp Business के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बिजनेस और ग्राहकों के बीच बातचीत को आसान, तेज और अधिक प्रभावी बनाना है।
कंपनी के अनुसार, यह टूल ग्राहकों के सवालों का जवाब देने, प्रोडक्ट कैटलॉग की सिफारिश करने, अपॉइंटमेंट बुक करने और खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कराने जैसे कई काम अपने स्तर पर संभाल सकता है। इससे कारोबारियों को बेहतर ग्राहक सेवा देने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।
बिजनेस ऑपरेशन संभालने में भी करेगा मदद
Meta Business Agent केवल ग्राहकों से बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा। यह बिजनेस मालिकों के लिए एक डिजिटल पार्टनर की तरह भी काम करेगा।
यह बातचीत की इनसाइट्स और सारांश (Summary) उपलब्ध कराएगा, ग्राहक सहभागिता (Customer Engagement) की निगरानी करेगा और रोजमर्रा के बिजनेस ऑपरेशन को बेहतर तरीके से मैनेज करने में सहायता करेगा।
मेटा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास ने कहा कि भारत बातचीत के माध्यम से व्यापार करने के मामले में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बन गया है। उन्होंने कहा, “आज लोग और कंपनियां आपस में जुड़ने के लिए मैसेजिंग को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अब जबकि एआई कंपनियों के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल रहा है, तो मेटा बिजनेस एजेंट इस बदलाव में एक अगला बड़ा कदम है.”
बड़े कारोबारियों के लिए लॉन्च हुआ नया प्लेटफॉर्म
Meta ने बड़े बिजनेस के लिए एक नया Meta Business Agent Platform भी पेश किया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनियां अपने AI एजेंट तैयार कर सकेंगी और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज भी कर पाएंगी।
यह प्लेटफॉर्म बिजनेस को Shopify, Zendesk और Shopee जैसे मौजूदा बिजनेस सिस्टम से जोड़ने की सुविधा भी देगा, जिससे ग्राहक सेवा और बिजनेस मैनेजमेंट को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: YouTube Gifts Feature भारत में लॉन्च! अब Live Streaming से होगी Extra कमाई, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp पर बिजनेस खोजना होगा और आसान
WhatsApp जल्द ही बिजनेस डिस्कवरी को भी पहले से आसान बनाने जा रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स सीधे WhatsApp के सर्च बार में किसी बिजनेस का नाम लिखकर उसे खोज सकेंगे।
इसके अलावा यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिजनेस कॉन्टैक्ट भी आसानी से शेयर कर सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इससे भरोसेमंद कारोबारियों तक लोगों की पहुंच और बेहतर होगी।
कारोबारियों और ग्राहकों दोनों को मिलेगा फायदा
Meta Business Agent के जरिए कारोबारियों को ग्राहक सेवा बेहतर बनाने, ऑपरेशन को ऑटोमेट करने और बिक्री बढ़ाने का नया अवसर मिलेगा। वहीं ग्राहकों को तेज, आसान और अधिक व्यक्तिगत अनुभव मिलेगा, जिससे WhatsApp Business पर खरीदारी और सेवाओं का इस्तेमाल पहले से अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
