HomeखबरेंCLIC Insurance: LIC नहीं, अब आएगी नई CLIC बीमा कंपनी! अमित शाह...

CLIC Insurance: LIC नहीं, अब आएगी नई CLIC बीमा कंपनी! अमित शाह का बड़ा ऐलान, जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

CLIC Insurance: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर नई जीवन बीमा कंपनी CLIC शुरू करने का ऐलान किया है। यह कंपनी विशेष रूप से सहकारी क्षेत्र को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी और इसका उद्देश्य देशभर की सहकारी संस्थाओं तथा उनके करोड़ों सदस्यों तक बीमा सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

LIC से कैसे अलग होगी CLIC?

अमित शाह ने बताया कि CLIC को सहकारी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यह कंपनी पूरी तरह ‘भारत टैक्सी’ मॉडल से प्रेरित होगी। इसके जरिए सहकारी संस्थाओं के कारोबार का विस्तार किया जाएगा और बीमा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा, “भारत में लगभग 8.5 लाख सहकारी संस्थाएं हैं, जिनके 30 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत टैक्सी की तर्ज पर हम सहकारी क्षेत्र में एक जीवन बीमा कंपनी स्थापित करेंगे. इससे बीमा क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं के विकास में मदद मिलेगी.”

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

नई CLIC बीमा कंपनी शुरू होने के बाद लगभग 30 करोड़ सहकारी संस्थाओं के सदस्यों तक बीमा सेवाएं आसानी से पहुंच सकेंगी। सरकार का मानना है कि इसका सबसे बड़ा लाभ उन किसानों को मिलेगा, जो प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज (PACS) से जुड़े हुए हैं।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे सदस्य अपने नजदीकी सहकारी केंद्र से ही जीवन बीमा पॉलिसी खरीद सकेंगे और जरूरत पड़ने पर वहीं से क्लेम की प्रक्रिया भी पूरी कर पाएंगे। इससे उन्हें बीमा सेवाओं के लिए बड़े शहरों या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: Ethanol Blending से किसानों की हुई बंपर कमाई! सरकार का दावा- 1.60 लाख करोड़ की आय, विदेशी मुद्रा में भी बड़ी बचत

‘भारत टैक्सी’ की सफलता के बाद लिया गया फैसला

अमित शाह ने बताया कि सहकारी मॉडल पर शुरू की गई कैब सेवा ‘भारत टैक्सी’ को देशभर में अच्छा प्रतिसाद मिला है। इसी सफलता को देखते हुए सहकारिता क्षेत्र में जीवन बीमा कंपनी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि अगले दो वर्षों में ‘भारत टैक्सी’ का विस्तार देश के 500 शहरों तक किया जाएगा। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म से 6.37 लाख पंजीकृत चालक और 35.77 लाख पंजीकृत ग्राहक जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में इसकी सेवाओं को और अधिक शहरों तक पहुंचाने की योजना है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhu
Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular