Homeखबरेंअर्थ व बाजारभारत पर बढ़ रहा विदेशी कर्ज, 2021 के मुकाबले 8.2% का इजाफा

भारत पर बढ़ रहा विदेशी कर्ज, 2021 के मुकाबले 8.2% का इजाफा

अर्थ। भारत पर विदेशी कर्ज लगातार बढ़ रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार भारत पर विदेशी कर्ज एक साल में 8.2 फीसदी बढ़ चुका है। मार्च, 2022 के अंत में इन आंकड़ों को देखा जाए तो 2021 की तुलना में 8.2 फीसदी बढ़कर 620 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें: डॉलर के मुकाबले क्यों कमजोर हुआ रुपया, RBI गवर्नर ने जानिये वजह

भारत पर विदेशी कर्ज में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। भारत के विदेशी कर्ज में 53.2 फीसदी हिस्सा अमेरिकी डॉलर का है, जबकि भारतीय रुपए के रूप में देय कर्ज 31.2 फीसदी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में देखें तो मार्च, 2022 के अंत में इसका आकार 620.7 अरब डॉलर था, जबकि 2021 में 573.7 अरब डॉलर था। जीडीपी की तुलना में विदेशी कर्ज 19.9 फीसदी था।

वित्त मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार देश का दीर्घावधि कर्ज 499.1 अरब डॉलर का है, जबकि अल्पावधि कर्ज 121.7 अरब डॉलर है। वहीं सॉवरेन कर्ज 130.7 अरब डॉलर और गैर-सॉवरेन कर्ज 490.0 अरब डॉलर रहा है। जीडीपी की तुलना विदेशी कर्ज 19.9 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल 21.2 प्रतिशत था।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular