HomeखबरेंसियासतCM हेमंत सोरेन ने जीता विश्वासमत, BJP का सदन से वॉकआउट

CM हेमंत सोरेन ने जीता विश्वासमत, BJP का सदन से वॉकआउट

रांची। झारखंड विधानसभा के बीच जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने आखिर विश्वासमत हासिल कर लिया है। ऐसे में अब प्रदेश में उनकी सरकार कायम रहेगी। जहाँ सोरेन सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े हैं। वहीं, भाजपा ने सदन से वॉक आउट कर दिया। साथ ही विधानसभा की कार्रवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले आज सुबह खुद ही मुख्यमंत्री सोरेन छत्तीसगढ़ से विधायकों को बस में लेकर वापस आए थे।

ना भाजपा से डरा हूं और ना ही कभी डरूंगा

जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे। वैसे ही भाजपा विधायक विधानसभा के आगे प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भाजपा विधायक, सोरेने के विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड का मुद्दा उठा रहे थे। वहीं विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने विधानसभा में कहा कि मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं। मैं ना भाजपा से डरा हूं और ना ही कभी डरूंगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में उठापटक के बाद अब दिल्ली की राह पर रवाना नीतीश कुमार

विधानसभा में विश्वासमत की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री सोरेने ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि “पार्टी चुनाव जीतने के लिए दंगों को हवा देकर देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति बना रही है।” इसके अलावा उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार को गिराने के लिए झारखंड के विधायकों को खरीदने में असम के मुख्यमंत्री बिस्वा भी शामिल थे।

भाजपा विपक्षी पार्टी के विधायकों को खरीदने में लगी रहती है

इसके अलावा वोटिंग से भाजपा विधायकों के नारेबाजी को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। भाजपा, विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त रही है। हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमने लोगों को कपड़े, राशन, किराना खरीदते हुए सुना है। लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है, जो केवल विपक्षी पार्टी के विधायकों को खरीदने में लगी रहती है और सरकार गिराने की कोशिश करती रहती है।

वोटिंग से पहले विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने छत्तीसगढ़ राज्य जाने पर सफाई देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों कल कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य में एक विशेष विमान से ले जाया गया था। इस दौरान उन्हें एक लग्जरी रिजॉर्ट में रखा गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि विधायकों को खरीद-फरोख्त से रोका जा सके। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि विधायकों ने छत्तीसगढ़ के एक गेस्ट हाउस में एक साथ रात बिताई और आज उन्हें सीधे विधानसभा ले जाया गया है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular