Homeटेक एंड यूथशिक्षाISRO Space Exhibition: छात्रों, शिक्षकों व सभी प्रबुद्ध नागरिकों के लिए अमूल्य...

ISRO Space Exhibition: छात्रों, शिक्षकों व सभी प्रबुद्ध नागरिकों के लिए अमूल्य सौगात है- डा. जगदीश गाँधी

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की मेजबानी में तीन दिवसीय इसरो स्पेस प्रदर्शनी (ISRO Space Exhibition) ‘विक्रम साराभाई स्पेस साइन्स प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन आगामी 7, 8 व 9 दिसम्बर को CMS कानपुर रोड ऑडिटोरियम में  किया जा रहा है। इसी अनूठी प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी देते हुए CMS संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि ‘इसरो स्पेस प्रदर्शनी’ छात्रों, शिक्षकों व सभी प्रबुद्ध नागरिकों के लिए अमूल्य सौगात है, जो हम सभी को अपने देश की वैज्ञानिक उपलबध्यिों पर गर्व करने का अनूठा अवसर उपलब्ध करायेगी। प्रदर्शनी का आयोजन स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर, इसरो, अहमदाबाद के सहयोग से किया जा रहा है। डा. गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी एक बार फिर से हम सभी को चन्द्रयान-2 की एतिहासिक उपलब्धि को अपने दिलों में ताजा करने का अवसर उपलब्ध करायेगी। प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इस अवसर पर छात्र व आम जनमानस वरिष्ठ वैज्ञानिकों के वार्तालाप कर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 61 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश आज आगरा में ताजमहल का दीदार कर हुए अभिभूत

डा. गाँधी ने आगे बताया कि इस प्रदर्शनी में स्पेस साइन्स एवं टेक्नोलॉजी के विविध आयामों के प्रदर्शन के साथ ही रॉकेट लांचिंग का विशेष प्रदर्शन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में रिमोट सेन्सिंग एवं कम्यूनिकेशन सेटेलाइट, नेविगेशन, चन्द्रयान, मार्स आर्बिटर मिशन, सेटेलाइट इमेजेज एण्ड एप्लीकेशन्स, माडल्स ऑफ कैमरा ऑफ मार्श मिशन, माडल ऑफ लांच व्हिकल (पीएसएलवी एवं जीएसएलवी) एवं विभिन्न प्रकार के सेटेलाइट्स माडल्स का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन 7 दिसम्बर, वृहस्पतिवार को प्रातः 10.00 बजे CMS कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। इसके उपरान्त यह अनूठी प्रदर्शनी लखनऊ व आसपास के सभी प्रबुद्ध नागरिकों हेतु तीन दिनों तक खुली रहेगी।           

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular