भारत की महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। 1982 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।
44 साल बाद Asian Games में महिला हॉकी का Gold
आइची-नागोया में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना मौजूदा चैंपियन चीन से हुआ। भारत ने पूरे मुकाबले में शानदार डिफेंस दिखाते हुए चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और 1-0 की जीत के साथ लंबे इंतजार को खत्म कर दिया।
एशियन गेम्स में महिला हॉकी के गोल्ड मेडल के लिए भारत को 44 साल तक इंतजार करना पड़ा। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में जगह भी पक्की कर ली।
लालरेमसियामी का गोल बना जीत की वजह
फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही बढ़त हासिल कर ली थी। मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी ने भारत के लिए एकमात्र गोल किया। उनका यह गोल अंत तक भारतीय टीम की बढ़त बनाए रखने के लिए पर्याप्त साबित हुआ।
गोल खाने के बाद चीन ने लगातार बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस के सामने उसकी एक नहीं चली। मुकाबले के बाकी 50 मिनट में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इस तरह भारत ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।
Savita के नेतृत्व में मजबूत रहा India का Defense
फाइनल में बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम का डिफेंस बेहद मजबूत नजर आया। चीन की खिलाड़ियों ने लगातार भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। गोलकीपर सविता के नेतृत्व में भारतीय डिफेंस ने चीन के तमाम प्रयासों को रोक दिया।
भारत ने आखिरी सीटी तक अपनी 1-0 की बढ़त कायम रखी और इसके साथ ही महिला हॉकी में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
Asian Games में भारत का शानदार दिन
2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। भारत ने एक ही दिन में कुल 6 गोल्ड मेडल समेत 13 पदक अपने नाम किए। इन पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या बढ़कर 76 हो गई है।
मेडल टैली में भी भारत अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। महिला हॉकी टीम का गोल्ड मेडल भारत के लिए दिन की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
