होमखबरेंअर्थ व बाजारBanks Open Sunday: 27 सितंबर को कितने बजे तक होगा काम? हड़ताल...

Banks Open Sunday: 27 सितंबर को कितने बजे तक होगा काम? हड़ताल से पहले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

Banks Open Sunday: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। आगामी सोमवार यानी 28 सितंबर से सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने वाले हैं, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का असर कम करने के लिए हड़ताल से ठीक पहले रविवार यानी 27 सितंबर को बैंक शाखाएं खोलने का फैसला किया गया है।

रविवार को कितने घंटे खुलेंगे बैंक?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 11 सितंबर को भी एक दिन की बैंक हड़ताल हुई थी। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम की वापसी शामिल है।

प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए सरकार ने 27 सितंबर को रविवार के दिन बैंक खोलने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह कदम बैंक हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं को सुचारू रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

RBI ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, संबंधित कार्यालयों और ATM से जुड़े शाखा केंद्रों के साथ-साथ करेंसी चेस्ट खोलने की अनुमति दी है। इसके चलते रविवार को भी ग्राहकों को सामान्य कार्यदिवस की तरह बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्राहक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैंक शाखाओं में जाकर अपने जरूरी बैंकिंग कार्य करा सकेंगे।

25 सितंबर को ही जारी करने के निर्देश

बैंक हड़ताल से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, वेतन और पेंशन समय से पहले 25 सितंबर को ही वितरित करने को कहा है।

वित्त मंत्रालय के तहत कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश दिया गया है।

SBI समेत बड़े बैंक ग्राहकों को कर रहे अलर्ट

देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए कई बैंक अपने ग्राहकों को रविवार को शाखाएं खुले रहने की जानकारी दे रहे हैं। SBI, CBI, BOB और UBI जैसे राष्ट्रीयकृत बैंक सोशल मीडिया, ईमेल और मोबाइल मैसेज के जरिए ग्राहकों को इसकी जानकारी साझा कर रहे हैं।

बैंकों की ओर से ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे 27 सितंबर को मिलने वाले इस अतिरिक्त बैंकिंग कार्यदिवस का इस्तेमाल अपने जरूरी लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य पूरे करने के लिए कर सकते हैं, ताकि 28 से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित हड़ताल के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Copper Price India: महंगे कॉपर ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन, सरकार से GST 18% से घटाकर 5% करने की मांग

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhu
Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular