HomeखबरेंEthanol Blending से किसानों की हुई बंपर कमाई! सरकार का दावा- 1.60...

Ethanol Blending से किसानों की हुई बंपर कमाई! सरकार का दावा- 1.60 लाख करोड़ की आय, विदेशी मुद्रा में भी बड़ी बचत

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने (Ethanol Blending) को लेकर देशभर में बहस जारी है। एक ओर केंद्र सरकार इसे ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आय और पर्यावरण के लिए लाभदायक बता रही है, जबकि विपक्ष इसके विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठा रहा है। इसी बीच सरकार ने एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को लेकर एक रिपोर्ट जारी कर इसके आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों का दावा किया है।

सरकार ने जारी की एथेनॉल ब्लेंडिंग पर रिपोर्ट

हाल ही में सरकार की ओर से PIB के माध्यम से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के जरिए अब तक किसानों को 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है।

सरकार का कहना है कि एथेनॉल को लेकर यह धारणा बनाई जाती रही कि इससे किसानों को नुकसान होगा, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कार्यक्रम ने किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विदेशी मुद्रा में 1.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2014-15 से मई 2026 तक एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम के कारण करीब 310 लाख मीट्रिक टन आयातित कच्चे तेल की जगह एथेनॉल का उपयोग किया गया। इससे भारत को 1.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

सरकार का दावा है कि आयातित तेल पर निर्भरता कम होने से देश की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत हुई है और विदेशी मुद्रा पर दबाव घटा है।

कार्बन उत्सर्जन में भी आई बड़ी कमी

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का असर केवल आर्थिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। इसके चलते 930 लाख मीट्रिक टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी दर्ज की गई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

कई देशों में पहले से हो रहा है एथेनॉल का इस्तेमाल

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की व्यवस्था केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई देशों में यह पहले से लागू है।

अमेरिका में E10 और E15 ईंधन व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं। वहीं, ब्राजील में E27 को मानक पेट्रोल माना जाता है। इसके अलावा जापान में भी वाहनों के लिए E10 ईंधन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर एथेनॉल ब्लेंडिंग को स्वच्छ ईंधन और आयातित तेल पर निर्भरता कम करने के प्रभावी विकल्प के रूप में अपनाया जा रहा है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhu
Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular