Sunday, February 15, 2026
Homeटेक एंड यूथमोबाइल-कंप्यूटरCaller Name Presentation: अब बिना किसी ऐप के फोन पर दिखेगा कॉल...

Caller Name Presentation: अब बिना किसी ऐप के फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम, जियो-एयरटेल ने शुरू की धाकड़ सर्विस

Caller Name Presentation: अब अनजान नंबरों से आने वाली कॉल आपके लिए सिरदर्द नहीं बनेंगी। बिना ‘ट्रूकॉलर’ जैसे किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड किए ही, आपको पता चल जाएगा कि फोन करने वाला शख्स कौन है। भारत सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के कड़े निर्देशों के बाद रिलायंस जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी दिग्गज कंपनियों ने देश के कई हिस्सों में CNAP (Caller Name Presentation) सर्विस लाइव कर दी है।

स्क्रीन पर चमकेगा वही नाम जो आधार/ID कार्ड में है

इस नई सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपके फोन की स्क्रीन पर वही नाम दिखाई देगा, जो सिम कार्ड खरीदते समय यूजर ने अपनी सरकारी आईडी (जैसे आधार कार्ड) में दिया था। अक्सर ट्रूकॉलर पर लोग अपना गलत नाम लिख देते हैं, लेकिन इस सरकारी सिस्टम में फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं होगी। यह एक डिफॉल्ट फीचर होगा, यानी कंपनियों की ओर से यह अपने आप चालू रहेगा। हालांकि, यदि कोई इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो उसे इसे डीएक्टिवेट करने का विकल्प भी मिलेगा।

साइबर फ्रॉड और स्कैमर्स पर कसेगा शिकंजा

TRAI और दूरसंचार विभाग का यह कदम देश में बढ़ते साइबर अपराधों और स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अब यूजर्स को फोन उठाने से पहले ही पता चल जाएगा कि कॉल करने वाला कोई अपना है या कोई स्कैमर। इससे लोग हैकर्स के झांसे में आने से बच सकेंगे। कंपनियां पिछले साल मुंबई और हरियाणा जैसे सर्किल में इसका सफल ट्रायल भी कर चुकी हैं।

आपके शहर में शुरू हुई या नहीं? यहाँ देखें लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलग-अलग कंपनियों ने विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं शुरू की हैं:

कंपनीइन राज्यों/सर्किल में शुरू हुई सर्विस
रिलायंस जियोहरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल
एयरटेलगुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल
वोडाफोन आइडियामहाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र
BSNLफिलहाल पश्चिम बंगाल में टेस्टिंग जारी

आने वाले कुछ हफ्तों में इस सर्विस को पूरे भारत में अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जाएगा, जिसके बाद अनजान नंबरों की पहचान करना बेहद आसान हो जाएगा।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Arvind Maurya
Arvind Mauryahttps://www.rashtrabandhu.com
I love writing newsworthy/generally valuable articles. Our passion is to read & learn new things on a routine basis and share them across the net. Professionally I'm a Developer/Technical Consultant, so most of our time goes to discovering & develop new things.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular