USSD Call Forwarding: अगर आपके पास किसी कूरियर बॉय या डिलीवरी एजेंट का फोन आता है और वह आपको कोई नंबर या कोड डायल करने को कहता है, तो सावधान हो जाएं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने एक बेहद खतरनाक ‘USSD कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम’ को लेकर चेतावनी जारी की है।
कैसे जाल में फंसाते हैं ठग? (Modus Operandi)
यह फ्रॉड इतना शातिर है कि आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका फोन हैक हो जाएगा:
- फर्जी कॉल: ठग आपको कूरियर कंपनी या बैंक एजेंट बनकर कॉल करते हैं।
- बहाना: वे कहते हैं कि आपका पार्सल अटक गया है या डिलीवरी री-शेड्यूल करनी है।
- कोड डायल करना: पुष्टि के नाम पर वे आपसे एक कोड (जो आमतौर पर *21*, *67* या *401* से शुरू होता है) और उसके बाद एक मोबाइल नंबर डायल करने को कहते हैं।
- खेल खल्लास: जैसे ही आप यह कोड डायल करते हैं, आपके फोन की ‘कॉल फॉरवर्डिंग’ (Call Forwarding) सुविधा एक्टिव हो जाती है।
क्या होता है नुकसान?
कॉल फॉरवर्डिंग ऑन होते ही आपके नंबर पर आने वाली सभी कॉल्स ठग के नंबर पर जाने लगती हैं।
- बैंक फ्रॉड: बैंक से आने वाले OTP (वॉयस कॉल वाले) सीधे ठग के पास चले जाते हैं, जिससे वे आपका खाता खाली कर सकते हैं।
- अकाउंट हैक: WhatsApp या Telegram जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स का लॉगिन वेरिफिकेशन कॉल भी उनके पास चला जाता है, जिससे वे आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं।
बचाव का तरीका: यह ‘जादुई कोड’ याद रखें
सरकार ने इस फ्रॉड से बचने और कॉल फॉरवर्डिंग बंद करने का आसान तरीका बताया है:
- तुरंत डायल करें: अगर आपको शक है कि आपने गलती से कॉल फॉरवर्डिंग चालू कर दी है, तो अपने फोन से तुरंत
##002#डायल करें। इससे सभी तरह की कॉल फॉरवर्डिंग सेवाएं तुरंत बंद (Deactivate) हो जाएंगी।
शिकायत कहां करें?
- अगर आपके साथ फ्रॉड हुआ है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- आप www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsApp व YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।
CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS
