Homeराज्य-शहरपंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में चुनाव लड़ने...

पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

शिमला। पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। शिमला में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने रोड शो करके वर्करों के साथ जश्न मनाया। हिमाचल में सत्येंद्र जैन का ढोल बजाकर स्वागत किया गया। इसी बीच सत्येंद्र जैन ने प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया।

आम आदमी पार्टी का उत्साह बढ़ा, अब हिमाचल में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा कि जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। उसी तरह अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा पंजाब विधानसभा चुनाव में आम जनता का सहयोग मिला है। इससे आम आदमी पार्टी का उत्साह बढ़ा है और अब आप हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। हिमाचल में आप (आम आदमी पार्टी) का मुकाबला भाजपा से ही होगा। कांग्रेस से आप (आम आदमी पार्टी) को कोई चुनौती नहीं है। आप भाजपा को हराने का मंत्र जानती है।

यह भी पढ़ें: विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हिमाचल में भी होगा दिल्ली मॉडल लागू

आगे वार्ता में जैन ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा सरकारों से लोग दुखी हैं और आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देने जा रहा है। हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू किया जाएगा। हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त किया जाएगा। शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हिमाचल आएंगे।

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी AAP

उन्होंने कहा कि, भाजपा कांग्रेस के बड़े नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में है और जल्द ही पार्टी भी ज्वाइन करेंगे। आम आदमी पार्टी प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 68 सीटों पर चुनाव में उतरने जा रही है।

ज्ञात हो कि हिमाचल में इसी साल 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular