HomeखबरेंShalini Yadav: कौन हैं शालिनी यादव? जिन्होंने 2019 में मोदी के खिलाफ...

Shalini Yadav: कौन हैं शालिनी यादव? जिन्होंने 2019 में मोदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव और अब BJP में शामिल

Shalini Yadav: वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर अब BJP में शामिल हो गई हैं। सोमवार 24 जुलाई 2023 को उन्होंने BJP की प्राथमिक सदस्यता ले ली। शालिनी के अलावा सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी भी इसी दिन BJP के खेमे में शामिल हो गए।

कौन हैं शालिनी यादव?

शालिनी यादव पूर्व उपसभापति राज्यसभा एवं केन्द्रीय मंत्री के स्व. श्यामलाल यादव की बहू हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में शालिनी यादव ने वरणशी में PM मोदी के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा थी। इससे पूर्व वह कांग्रेस में थीं।

शालिनी यादव पेशे से हैं फैशन डिजाइनर

शालिनी यादव पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से अंग्रेजी में ग्रैजुएट हैं। उन्होंने ने दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में भी डिग्री हासिल की है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी स्व. श्यामलाल यादव के छोटे सुपुत्र अरुण यादव से हुई है। शालिनी का वैसे तो कुछ खास राजनीतिक सफर नहीं रहा है पर उनके पति अरुण यादव जरूर पार्टी में सीधी पकड़ रखते हैं। शालिनी यादव ने अपना सियासी सफर 2017 में शुरू किया था। शालिनी यादव 2017 में हुए वाराणसी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि शालिनी यादव BJP की मृदुला जायसवाल से हार कर दूसरा स्थान पाकर राजनीति में पकड़ बनाई। शालिनी के परिवार का कांग्रेस से बहुत ही पुराना रिश्ता है। शालिनी यादव के ससुर श्याम लाल यादव कांग्रेस के धुरेनधर नेता रहे हैं।

शालिनी के ससुर के गांधी परिवार से सीधे संबंध

शालिनी के ससुर श्याम लाल यादव का कांग्रेस में ही नहीं बल्कि गांधी परिवार से सीधे संबंध थे। वह 1984 में वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद चुए गए थे। इसके बाद राज्यसभा के सदस्य बने और 1988 में राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बने। श्याम लाल यादव राज्यसभा के डिप्टी चैयरमैन भी रह चुके थे। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बनारस और आसपास की सीटों पर शालिनी यादव का बेहतर जनाधार है।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, WhatsAppYouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

CHECK OUT LATEST SHOPPING DEALS & OFFERS

Rashtra Bandhuhttps://www.rashtrabandhu.com
There are few freelance writers/ authors in the Rashtra Bandhu Team who make their articles available for publication on the portal.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular