Wednesday, October 4, 2023
Homeटेक एंड यूथशिक्षागणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान पर रही CMS की झाँकी ने...

गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान पर रही CMS की झाँकी ने दिया ‘सर्वधर्म समभाव’ का संदेश

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की अनूठी झाँकी ‘मंगलमय है वह जगह जहाँ प्रभु महिमा गाई जाती है’ ने इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्रों ने गणतन्त्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों 11 पुरस्कार अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ड्रिल ‘भारत का टीकाकरण’ में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस ने ‘सबको अवसर, सबको उन्नति’ ड्रिल में द्वितीय स्थान अर्जित किया। सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) बालकों के मार्च पास्ट में प्रथम रहा जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ने बालिकाओं के मार्च पास्ट में प्रथम स्थान पर बाजी मारी। इसी प्रकार, बालिकाओं के फ्लैग मार्च में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस ने प्रथम स्थान जबकि बालकों के फ्लैग मार्च में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने तृतीय स्थान अर्जित किया। नृत्य प्रस्तुति में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) दोनों ही प्रथम रहे जबकि महानगर कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान अर्जित किया। पाइप बैण्ड एवं ब्रास बैण्ड प्रस्तुति में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने क्रमशः प्रथम व तृतीय स्थान अर्जित किया।

यह भी पढ़ें: भारतीय संविधान सारे विश्व में विश्व एकता की प्रतिबद्धता के कारण अनूठा है: डा0 गांधी

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शिन के उपरान्त यह झाँकी सी.एम.एस. कानपुर रोड के प्रांगण में सभी के अवलोकनार्थ रखी गई है, जहाँ छात्र, अभिभावक, शिक्षक व सभी नागरिक इस झाँकी को नजदीक से देखकर इससे प्रेरणा ग्रहण कर सकते हैं।

राष्ट्रबंधु की नवीनतम अपडेट्स पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें, YouTube पर हमें सब्सक्राइब करें, और अपने पसंदीदा आर्टिकल्स को शेयर करना न भूलें।

LATEST DEALS FOR OCTOBER 2023

Sanjeev Shukla
Sanjeev Shuklahttps://www.rashtrabandhu.com
He is a senior journalist recognized by the Government of India and has been contributing to the world of journalism for more than 20 years.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments